फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Climbing in Annapoorna Peak

अन्नपूर्णा पर्वत चढ़ाई के लिए दो सदस्यीय दल नेपाल रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Climbing in Annapoorna Peak
अन्नपूर्णा पर्वत । - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। क्लाइंबिंग बियोंड द् समीट्स का दो सदस्यीय दल नेपाल के माउंट अन्नपूर्णा अभियान के लिए रवाना हो गया है। देश की पहली महिला पर्वतारोही शीतल ने अन्नपूर्णा पर्वत के आरोहण के लिए कदम बढ़ाया है। उनकी सफलता के लिए लोग दुआ कर रहे हैं। अन्नपूर्णा पर्वत सबसे खतरनाक चोटियों में से एक है।
विज्ञापन

एवरेस्ट और कंचनजंघा जैसी चोटी पर सफलतापूर्वक देश का झंडा फहरा चुके योगेश गर्ब्याल इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। शीतल और पासंग शेरपा की जोड़ी फिर 8091 मीटर ऊंची चोटी पर देश का झंडा फहराने के लिए काठमांडो रवाना हो गई है।
विज्ञापन

सीबीटीएस संस्था के संस्थापक और उत्तराखंड के पर्वतारोही योगेश गर्ब्याल ने कहा कि इस साल अन्नपूर्णा एक्सपीडिशन का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले इस चोटी पर सिर्फ छह भारतीय पहुंचे हैं। यह पहला मौका है कि कोई भारतीय महिला इस चोटी पर आरोहण के लिए जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतल देश की पहली महिला होंगी जो दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी पर भारत का झंडा फहराएंगी। इससे पहले भी शीतल के नाम कंचनजंघा चोटी पर सफलतापूर्वक आरोहण करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला का रिकॉर्ड दर्ज है। संस्था आने वाले समय मे दुनिया की सभी 14 चोटियों (जो 8000 मीटर से ऊंचाई पर स्थित है) पर अभियान के लिए जाएंगी।

पर्वतारोहण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रयास
पिथौरागढ़। सीबीटीएस संस्था पर्वतारोहण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हर साल एक्सपीडिशन का आयोजन करती है। सितंबर 2021 में 12 महिला सदस्यों की टीम माउंट भागीरथी चोटी पर भी फतह करने के लिए निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed