फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Climbing Beyond the Summits team made a successful ascent on Mount Annapurna

क्लाइंबिंग बियौंड द समीट्स की टीम ने माउंट अन्नपूर्णा पर किया सफल आरोहण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Climbing Beyond the Summits team made a successful ascent on Mount Annapurna
सीबीटीएस टीम के सदस्य अन्नापूर्ण चोटी पर भारत का झंडा फहराते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। क्लाइंबिंग बियोंड द समिट्स (सीबीटीएस) की टीम ने नेपाल स्थित 8091 मीटर ऊंची माउंट अन्नपूर्णा चोटी पर सफल आरोहण किया है। टीम के सदस्यों ने एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल के नेतृत्व में गत 16 अप्रैल को यह सफलता हासिल की है। कुल 29 सदस्यीय दल में आठ भारतीय थे, जिसमें दो महिलाएं शीतल और प्रियंका भी शामिल थीं। पहली बार भारतीय महिलाओं ने चोटी पर सफल आरोहण किया है।
विज्ञापन

टीम ने 16 अप्रैल को दोपहर दो बजे अन्नपूर्णा चोटी पर तिरंगा फहराया और अगले दिन बेस कैंप पहुंचे। इससे पूर्व भी टीम के सदस्य एवरेस्ट और कंचनजंगा हिमालय की कई चोटियों का सफलता पूर्वक आरोहण कर चुके हैं।
विज्ञापन

सीबीटीएस के संस्थापक और उत्तराखंड के पर्वतारोही योगेश ने बताया कि बीते साल कोविड के चलते इस आरोहण अभियान को स्थगित करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि इस अभियान को हंस फाउंडेशन, क्लांइबिंग बियोंड द समिट्स, हिमालयन गोट्स ने स्पांसर किया था। दल में गिप्रिमी संस्था पुणे के तीन सदस्यों समेत भारतीय महिला प्रियंका भी शामिल थी। इससे पहले छह भारतीय पुरुष इस चोटी को फतह कर चुके हैं। योगेश ने बताया कि इससे पहले भी एवरेस्ट विजेता शीतल कंचनजंघा चोटी का सफल आरोहण कर दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला होने का रिकॉर्ड अपने नाम द कर चुकी है। एवरेस्ट विजेता शीतल ने बताया कि उनका सपना भविष्य में दुनिया की आठ हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित 14 चोटियों पर देश का झंडा फहराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed