फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Climate Change in Pithauragarh

दो हजार मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में 28-30 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Climate Change in Pithauragarh
Climate Change in Pithauragarh
पिथौरागढ़। अगले दो दिनों में दो हजार मीटर की ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान इन ऊंचाई वाले क्षेत्रों का तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में पारा 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

केवीके पिथौरागढ़ के विशेषज्ञ डॉ.चेतन कुमार भट्ट ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान विश्लेषण के अनुसार उत्तराखंड में 12 अप्रैल तक निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर उत्तर-पश्चिमी/ पश्चिमी शुष्क हवाएं चल रहीं हैं। मौसम संबंधी इन स्थितियों के प्रभाव में इस अवधि के दौरान उत्तराखंड में ज्यादातर दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस स्थिति के कारण 12 अप्रैल तक तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है, साथ ही उत्तराखंड में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो जाएगा। नतीजतन, मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री तक और पहाड़ी क्षेत्रों (लगभग 2000 मीटर) में 28-30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ने की आशंका भी है। फसलों और सब्जियों को गर्मी से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में जहां भी आवश्यकता हो वहां फसलों की सिंचाई करें। डॉ.चेतन भट्ट का कहना है कि फसल को जल्द से जल्द काटकर ठंडे और सूखे स्थानों में स्टोर करना बेहतर रहेगा। तापमान बढ़ने से पशुओं में भी निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) की समस्या पैदा हो जाएगी। इसके लिए पशुपालकों को ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

कहां कितना तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
हल्द्वानी 37.2 17.8
नैनीताल 25 17
यूएस नगर 38.2 19.1
अल्मोड़ा 31 12
बागेश्वर 35 12
पिथौरागढ़ में पिछले चार दिनों का तापमान
दिनांक - तापमान अधिकतम - न्यूनतम
05 अप्रैल 13.30 30.20
06 अप्रैल - 13.90 - 13.00
07 अप्रैल - 30.00 - 13.30
08 अप्रैल - 30.00 - 13.50
09 अप्रैल - 30.00 - 13.30
10 अप्रैल - 31.00 - 14.00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed