{"_id":"64f626da0ef2e4608108ec84","slug":"clean-india-rally-in-kumaun-pithoragarh-news-c-243-1-alm1003-844-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: केवि के बच्चों ने निकाली स्वच्छता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: केवि के बच्चों ने निकाली स्वच्छता रैली
Tue, 05 Sep 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
गणाईंगंगोली में विद्यालय परिसर की सफाई करती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय
बनबसा/धारचूला। एनएचपीसी स्थित केवि क्रमांक दो में स्वच्छता पखवाड़े के तहत सोमवार को स्वच्छता रैली निकाली गई। प्रभारी प्राचार्य आनंद मिश्रा ने हरी झंडी दिखा रैली को रवाना किया। उन्होंने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। रैली का नेतृत्व शिक्षक मो. मुदस्सिर ने किया। एनएचपीसी परिसर, शापिंग काम्पलेक्स, मेनगेट होते हुए रैली का समापन स्कूल परिसर में हुआ। वरिष्ठ शिक्षक बीपी सिंह, एनबी सिंह, पंकज, उर्मिला, मनीषा जोशी, श्वेता भाल ने सहयोग दिया।
इधर धारचूला स्थित केंद्रीय विद्यालय एनएचपीसी में स्वास्थ्य और हिंदी पखवाड़ा शुरू हो गया है। पूर्व प्रधानाचार्य राहुल देव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्राचार्य ने हिंदी भाषा और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। वहां वरिष्ठ शिक्षक ज्योतिर्मय जोशी, अशोक मीना, दीक्षा कुटियाल सहित कई बच्चे मौजूद रहे।
गणाईं की छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान
गणाईंगंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने परिसर में सफाई अभियान चलाते हुए कचरा एकत्र कर उसका निस्तारण किया। प्रधानाचार्य सरस्वती बोरा ने बताया कि अभियान के तहत छात्राओं और विद्यालय स्टाफ ने झाड़ियों का कटान भी किया।