{"_id":"6243577528de74747c5b3781","slug":"clean-india-programme-in-thal-pithoragarh-news-hld4578399176","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगे अभियान के तहत रामगंगा, क्रांति और बहुला नदी में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगे अभियान के तहत रामगंगा, क्रांति और बहुला नदी में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
रामगंगा नदी के घाटों में डीएम के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाते लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। जिला गंगा समिति ने नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़े के तहत थल रामगंगा, क्रांति और बहुला नदी पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पांच ट्रक कूड़े का निस्तारण किया गया। थल क्षेत्र में स्कूली बच्चों ने नदियों को दूषित न करने को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया।
मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा और डीएम डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में रामगंगा, क्रांति और बहुला नदी के घाटों में सफाई अभियान चलाकर करीब पांच ट्रक कूड़ा एकत्र किया। वन विभाग, सरस्वती हाईस्कूल विद्या मंदिर, मल्लिकार्जुन विद्या पीठ, सरस्वती शिशु मंदिर, राजपूत एलीमेंट्री पब्लिक स्कूल, मुवानी महाविद्यालय के एनएनएस के स्वयंसेवकों ने थल बाजार में लोगों को जागरूक किया।
वहीं, रामलीला मैदान में हुए कार्यक्रम में बेड़ीनाग ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, डीएम डॉ. आशीष चौहान, डीएफओ कोको रोसे, एसडीएम सुंदर सिंह, प्रधान दीपा वर्मा ने थल के लोगों से पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने और नदी में कूड़ा नहीं डालने की शपथ दिलाई। सभी लोगों ने नमामि गंगे के बैनर में पर्यावरण को बचाने के संकल्प के साथ हस्ताक्षर भी किए। यहां जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, व्यापार संघ अध्यक्ष बलवंत सत्याल, महासचिव गोविंद भट्ट, मनोहर सत्याल, दान सिंह बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
थल के तीनों घाटों से कूड़ा उठाने के लिए बनाए चार सेक्टर
थल (पिथौरागढ़)। थल के तीन घाटों से कूड़ा उठाने के लिए जल संस्थान, वन विभाग, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की देखरेख में चार सेक्टरों का गठन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग डीडीहाट, आईटीबीपी मिर्थी, नगरपालिका डीडीहाट, थल व्यापार संघ, महिला समूह, आशा वर्कर, रेडक्रॉस सहित कई विभागों के कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया।
बोराखेत में डंपिंग जोन बनाने से लोगों में आक्रोश
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत बेड़ीनाग के बोराखेत में डंपिंग जोन बनाने से लोगों में आक्रोश है। नाराज लोगों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया है। उनका कहना है कि अगर बोराखेत में डंपिंग जोन बनाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को लोगों ने एसडीएम कार्यालय बेड़ीनाग में ज्ञापन दिया। कहा कि बोराखेत बेड़ीनाग बाजार से लगा हुआ है, जो घनी आबादी और अनुसूचित बहुल क्षेत्र है। बोराखेत क्षेत्र मुख्य सड़क से लगा हुआ है। पानी के स्रोत सड़क के पास हैं। ऐसे में बोराखेत में डंपिंग जोन बनाने से जलस्रोत दूषित होंगे। अगर बोराखेत में जबरन डंपिंग जोन बनाया जाता है तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में जगदीश चन्याल, सुनील, मनोज कुमार, महेश कुमार, भूपाल राम, फकीर राम आदि रहे।