फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   City Sporting became the champion in the final

Pithoragarh News: रोमांचक फाइनल में सिटी स्पोर्टिंग बनी चैंपियन

Fri, 17 Jul 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
City Sporting became the champion in the final
टनकपुर (चंपावत)। स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में आयोजित इंट्रा स्टेडियम सीनियर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का खिताब सिटी स्पोर्टिंग ने अपने नाम कर लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम ने अंतिम क्षणों में शानदार वापसी करते हुए टनकपुर रेंजर्स को 4-3 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि दायित्वधारी मनोज कालाकोटी और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मंत्री शशांक गोयल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले हाफ में टनकपुर रेंजर्स के अजय बिष्ट ने दो गोल दागकर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ की शुरुआत में सिटी स्पोर्टिंग के राहुल सिंह ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद टनकपुर रेंजर्स के एक आत्मघाती गोल (ऑन गोल) से सिटी स्पोर्टिंग ने 2-2 की बराबरी कर ली। हालांकि कुछ देर बाद सिटी स्पोर्टिंग के एक खिलाड़ी से हुए आत्मघाती गोल के चलते टनकपुर रेंजर्स ने 3-2 की बढ़त फिर हासिल कर ली।
विज्ञापन

मैच के अंतिम 10 मिनट में सिटी स्पोर्टिंग ने आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन किया। अमन बिष्ट ने लगातार दो गोल दागकर टीम को 4-3 की यादगार जीत दिलाते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सिटी स्पोर्टिंग के अमन बिष्ट को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट तथा फाइनल में दो गोल करने पर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, टीम के नैतिक भंडारी को उत्कृष्ट खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकाबले में फुटबॉल कोच गौरव खोलिया ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि आर्यन और शुभम लाइनमैन रहे। इस अवसर पर कोच सूरज पांडेय, आशा पांडेय, मनोज टकवाल, प्रकाश सिंह, सुभाष पांडे, पवन पाटनी, महेश चुफाल, पवन सिंह, राहुल बोहरा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed