फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chufal called Jila Banao Sangharsh Committee to Doon

चुफाल ने जिला बनाओ संघर्ष समिति को दून बुलाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chufal called Jila Banao Sangharsh Committee to Doon
डीडीहाट में जिला बनाने की मांग के लिए शपथ लेते अनशनकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिले की मांगे को लेकर आमरण अनशन स्थल में जिला बनाने की शपथ ली गई। शपथ में दोनों आमरण अनशनकारी सहित विभिन्न संगठन के लोग मौजूद रहे। इधर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कैबिनेट बैठक से पूर्व 27 अक्तूबर को जिला बनाओ संघर्ष समिति को देहरादून बुलाया है।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आमरण अनशन के 24वें दिन पूरन सिंह देउपा और गणेश सिंह कन्याल डटे रहे। उन्होंने कहा कि चाहे जितना भी संघर्ष करना पड़े जिला लेकर रहेंगे। अनशन स्थल पर ही सभी अनशनकारियों ने जिला बनाने की मांग को लेकर शपथ लेते हुए जिला गठन के संकल्प का दोहराया। इस मौके पर व्यापार संघ, कर्मचारी संगठन सहित तमाम दलों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के बीच डीडीहाट के लोनिवि गेस्ट हाउस में एक बैठक हुई। चुफाल ने संघर्ष समिति को 27 अक्तूबर को देहरादून आने के लिए कहा। चुफाल ने बताया कि 28 अक्तूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक से पहले 27 अक्तूबर को जिले के मामले में एक सर्वदलीय शिष्टमंडल सीएम से मिलकर जिला गठन की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष समिति के संयोजक लवि कफलिया ने बताया कि देहरादून जाने वाले शिष्टमंडल में सभी दलों के लोगों को शामिल किया जाएगा। कर्मचारी महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने आमरण स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा जायज मांग को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed