फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Children opened library at the entrance of Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के प्रवेश द्वार पर बच्चों ने खोला पुस्तकालय

Mon, 24 Jun 2024 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Children opened library at the entrance of Pithoragarh
ऐंचोली पुस्तकालय के उद्घाटन अवसर पर उप​स्थित बच्चे और स्थानीय लोग। स्रोत: स्वयं
पिथौरागढ़। नगर के प्रवेश द्वार ऐंचोली में रविवार को पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। स्थानीय स्कूली बच्चों की पहल पर पढ़ने की रुचि जागृत करने के लिए पुस्तकालय खोला गया है। पुस्तकालय से ऐंचोली और आसपास के क्षेत्रों के बच्चे, युवा पुस्तकों का मुफ्त लाभ उठा पाएंगे। पुस्तकालय में बाल साहित्य के साथ ही युवाओं, किशोरों के लिए उत्कृष्ट साहित्य उपलब्ध है।
विज्ञापन

पुस्तकालय का संचालन करने वाले सातवीं कक्षा के छात्र आयुष सामंत ने कहा कि पुस्तकालय के बहाने हम आपस में पढ़ने के साथ-साथ अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों के लिए भी नियमित रूप से मिलने की कोशिश करेंगे। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय वरिष्ठ नागरिक खड़क सिंह ने कहा कि ऐसी कोशिशों से ऐंचोली के बच्चे नशे से दूर होंगे। साहित्य प्रेमी एवं महाविद्यालय में प्रोफेसर डॉ. दीपक ने कहा कि ऐसी पहल शहर के हर वार्ड में स्कूली छात्र छात्राओं को शुरू करनी चाहिए। शिक्षक चिंतामणि जोशी ने कहा कि पिथौरागढ़ शहर के प्रवेश द्वार पर स्थापित यह पुस्तकालय बच्चों को नए संसार से अवगत कराने के साथ ही नया संसार रचने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर नन्हीं कलम की टीम ने बच्चों के लिए कहानी का नाटकीय पाठ भी किया। कार्यक्रम का संचालन रजत ने किया। कार्यक्रम में शकुंतला बेलाल, कविता सामंत, निशा बेलाल, रिया, भूमिका, विशाल, जतिन, हिमानी, मोहित, शिवम, आशीष समेत स्थानीय नागरिक, बच्चे एवं युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed