फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Children of government schools will also study online.

लॉकडाउन में सरकारी स्कूलों के बच्चे भी पढ़ेंगे ऑनलाइन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Children of government schools will also study online.
कोरोना से बचाव को स्क्रैज से समझाते हुए शिक्षक। - फोटो : AMAR UJALA
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। लॉकडाउन के कारण पिछले 20 दिनों से अपने घरों में रह रहे सरकारी स्कूलों के बच्चों को आनलाइन शिक्षा देने के लिये सरकारी शिक्षकों ने भी पहल शुरू की है। तमाम लोगों ने शिक्षकों की इस पहल की सराहना की है।
विज्ञापन
मस्मोली इंटर कालेज के अध्यापक धीरज खड़ायत ने स्कूली बच्चों को यू-ट्यूब व व्हाट्सअप के माध्यम से सरकारी व पब्लिक स्कूल के बच्चों को पढ़ाने की पहल शुरू कर दी है। धीरज ने बताया कि कोरोना के कारण लॉक डाउन से बच्चों की पढ़ाई सीधे प्रभावित हो गई है। अप्रैल में बच्चों की नई क्लास प्रारम्भ होनी थी। अधिकांश प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है, लेकिन सरकारी स्कूलों के बच्चे खाली बैठे हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने आनलाइन माध्यम से शिक्षा देने का निर्णय लिया है। वहीं डीडीहाट आदर्श प्राथमिक विद्यालय के कार्यरत आध्यापक कमलेश उप्रेती रोज अपने फेसबुक अंकाउट में विज्ञान के प्रयोग की विडियो को सांझा कर बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। दूरस्थ स्कूल बैकोट के अध्यापक सत्यम जोशी भी बच्चों को मोबाइल से बात करके उन्हें शिक्षा देने का काम कर रहे हैं। कई शिक्षक बच्चों को कोरोना से बचाव के लिये स्केच बनाकर समझा रहे हैं। डाइट के पूर्व प्राचार्य डीएस पांगती ने बताया कि बच्चों को किसी भी विषय की जानकारी देने का सबसे उपयुक्त साधन उनके शिक्षक ही होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed