फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Children of Gana village will come in film

गैना गांव के बच्चे फिल्म में आएंगे नजर

Sat, 09 Dec 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Sat, 09 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Children of Gana village will come in film
झूलाघाट के गैना गांव में संदीप और पिंकी फरार फिल्म की शूटिंग देखने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

यशराज के बैनर तले बन रही फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग छठे दिन झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर बसे गैना गांव में हुई। गांव में शूटिंग होने के कारण कम संख्या में लोग उपस्थित थे। इससे फिल्म यूनिट को काफी आसानी हुई। गैना गांव के सबसे पुराने मकान को शूटिंग के लिए तीन माह पहले ही फिल्म निर्माताओं ने चयनित कर लिया था। जिस मकान में शूटिंग हो रही है उस मकान और आसपास के घरों के बच्चों को भी साइड सीन में रखा गया है।

विज्ञापन


कहानी के अनुसार फिल्म का अभिनेता पुलिस कांस्टेबल संदीप दिल्ली के बड़े घराने की लड़की पिंकी को भगाकर काठगोदाम, पिथौरागढ़ होते हुए नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट कस्बे की ओर लाता है। वहां से सीमा पुल की ओर भी वे दोनों जाते हैं और अंत में परिवार की रजामंदी से दोनों का विवाह भी होता है। फिल्म के नायक और नायिका के भागकर इन शहरों के कई बाजारों, मकानों, होटलों में घूमते हुए शॉट कैमरे में कैद किए जा रहे हैं। शनिवार को हुई शूटिंग में भी गैना गांव के देवेंद्र चंद के मकान में बच्चों के साथ फिल्म की शूटिंग की गई।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में पुलिस, महिला पुलिस, दो उपनिरीक्षक और पीएसी की एक टुकड़ी लगा रखी थी। झूलाघाट थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को भी इसी गांव में शूटिंग होने का पत्र थाने को मिला है। फिल्म की मुख्य यूनिट शनिवार को गैना गांव में ही रुक गई है। फिल्म के अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा देर रात तक शूटिंग करने के बाद पिथौरागढ़ लौटे। रविवार की शूटिंग के लिए फिर से फिल्म के नायक नायिका गैना गांव जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 दिसंबर को फिल्म की शूटिंग पिथौरागढ़ नगर के पांडेगांव पुल से जीआईसी की ओर जाने वाले मकानों में होगी। वहां पर फिल्म निर्माता यूनिट के लोग सेट तैयार करने में लगे हैं। झूलाघाट में फिल्म की शूटिंग अब 24 दिसंबर से लगातार होगी। यहां पर कुछ घरों, बाजार और भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाले झूलापुल पर शूटिंग के बाद यूनिट मुंबई वापस चले जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed