{"_id":"68111117a07926b4ca0f0b95","slug":"children-became-familiar-with-the-working-of-print-and-electronic-media-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-127241-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए बच्चे
Tue, 29 Apr 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
केएनयू जीआईसी पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित बच्चे। संवाद
पिथौरागढ़। पीएमश्री केएनयू जीआईसी पिथौरागढ़ में दो दिवसीय मीडिया जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में बच्चों को समाचार पत्र, रेडियो, टेलीविजन, सोशल मीडिया सहित मीडिया के विभिन्न माध्यमों के बारे में बताया गया। इसके अलावा समाचार संकलन से लेकर प्रकाशन तक की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
दो दिवसीय कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार विजय वर्द्धन, बीडी पांडेय और विजय उप्रेती ने प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश के विकास में मीडिया की भूमिका की जानकारी दी गई। समाचार के साथ ही फोटो और वीडियो के महत्व से भी अवगत कराया गया।
कार्यशाला में बच्चों को मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रोजेक्टर के माध्यम से समाचार छपने की प्रक्रिया से बच्चों को अवगत कराया गया। प्रवक्ता नीरज कुमार ओझा के संचालन में आयोजित कार्यशाला में प्रधानाचार्य गोविंद सिंह पोखरिया, बीएस ज्ञाला, एसके बाड़ी, एलएम मुरारी, दिनेश चंद्र भट्ट, संजय पांडेय, दीप चंद्र जोशी, हेम चंद्र जोशी, कृष्णा रावत सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।