{"_id":"6439941b560362a26a0cece8","slug":"chief-minister-pushkar-singh-dhami-naini-saini-airport-pithoragarh-news-c-8-1-112217-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जल्दी पूरी होगी नैनीसैनी एयरपोर्ट को वायुसेना को सौंपने की औपचारिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जल्दी पूरी होगी नैनीसैनी एयरपोर्ट को वायुसेना को सौंपने की औपचारिकता
Fri, 14 Apr 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने कहा कि नैनीसैनी एयरपोर्ट को भारतीय वायुसेना को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों के लिए विमान सेवा शुरू करने के प्रयास भी जारी हैं। नया एयरक्राॅफ्ट मिलते ही नियमित विमान सेवा शुरू कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार को चंपावत से हेलिकॉप्टर से दोपहर बाद 1:31 बजे नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सीएम ने जिलाधिकारी रीना जोशी से विकास कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ से लोगों की सुविधा के लिए विमान सेवा का संचालन शुरू करने को लेकर लगातार प्रयास चल रहे हैं। केंद्र सरकार स्तर पर बातचीत की गई है। नया एयरक्राॅफ्ट मिलते ही नैनीसैनी से विमान सेवा शुरू की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री एक बजकर 48 मिनट पर स्टेट प्लेन से देहरादून के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, गोपू महर, एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम फिंचाराम चौहान, एसडीएम सदर अनुराग आर्य, तहसीलदार पंकज चंदोला आदि मौजूद थे।