फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chief Minister Kamal Bahadur Shah inspected Jhoolapul

Pithoragarh News: भारत के साथ सुगम बनाएंगे व्यापार

Fri, 21 Apr 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Kamal Bahadur Shah inspected Jhoolapul
नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश नंबर सात के सीएम जूलाघाट नेपाल में भंसार कार्यालय में अधिकारियों क
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के प्रदेश नंबर सात सुदूर पश्चिम के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह ने जूलाघाट स्थित अंतरराष्ट्रीय झूलापुल और नेपाल भंसार कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मित्र देश भारत से आवागमन, पर्यटन बढ़ाने, भारत-नेपाल के बीच झूलाघाट में मोटर पुल बनाने, भंसार कार्यालय को अत्याधुनिक सुविधा देने, भंसार की आय बढ़ाने के साथ ही भारत के साथ व्यापार को सुगम बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन


कमल बहादुर शाह का मुख्यमंत्री बनने के बाद बैतड़ी जिले का पहला दौरा है। इससे पहले बैतड़ी पहुंचे शाह का खोडप्या, पाटन नगरपालिका और दशरथ चंद नगरपालिका के सभागार में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने बैतडी सीडीओ कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जूलाघाट (नेपाल) झूलापुल का निरीक्षण कर भंसार कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने भंसार और पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की। भंसार नेपाल के अधिकारी अनिल झा ने उन्हें भंसार से होने वाली आय और समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी मित्र देश भारत में तेजी के साथ विकास हो रहा है। नेपाल में भी विकास की जरूरत है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल का भारत दौरा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरे में मोटर पुल, भारत के साथ व्यापार को सुगम बनाने, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बात की जाएगी। उन्होंने झूलापुल पर होने वाली समस्या के लिए भारत-नेपाल की समन्वयक बैठक में बात करने के निर्देश दिए। इस मौके पर बैतडी दो के प्रदेश सदस्य (विधायक) शिवराज भट्ट, दार्चुला प्रदेश सभा के सदस्य विक्रम सिंह धामी, खगेंद्र धामी, दशरथ चंद नगरपालिका की उपमेयर कोशिला चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed