फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cheap grain seller roars, warns not to distribute ration from January 1

Pithoragarh News: गरजे सस्ता गल्ला विक्रेता, एक जनवरी से राशन नहीं बांटने की चेतावनी

Wed, 13 Nov 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 13 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Cheap grain seller roars, warns not to distribute ration from January 1
पिथौरागढ़। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने भाड़े और लाभांश के भुगतान की मांग पर शासन-प्रशासन और पूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने जल्द भुगतान न होने पर एक जनवरी 2025 से दुकानों में ताले लगाकर सरकारी राशन न बांटने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले भर के सस्ता गल्ला विक्रेता जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचे और शासन-प्रशासन, पूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा कि वे निशुल्क राशन, बाल विकास सहित अन्य सरकारी योजनाओं के तहत पूरी जिम्मेदारी से वितरण किया। लंबे समय से उन्हें न तो भाड़े का भुगतान किया है और न ही लाभांश का। वे अपनी जेब से धन खर्च कर राशन वितरण कर रहे हैं। इससे उनकी आर्थिक हालत बिगड़ गई है। उनके लिए घर खर्च चलाना, बच्चों की स्कूल की फीस चुकाना भी मुश्किल हो गया है और इसके लिए उन्हें उधारी लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सरकार उन्हें भुगतान न कर कर्ज के बोझ तले दबा रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई बार उन्हें भुगतान का झूठा आश्वासन दिया गया है। अब वे शासन-प्रशासन और विभाग की झूठी बातें नहीं सुनेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यदि इस साल के अंत तक भाड़े और लाभांश की धनराशि उनके खातों में नहीं आई तो वे नए साल से राशन वितरण बंद कर दुकानों में ताले लटका देंगे। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज पांडे, उपाध्यक्ष मनोज कापड़ी, महासचिव कैलाश चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष ललित सिंह महर, संयुक्त सचिव कमल टम्टा, विजय कापड़ी सहित कई सस्ता गल्ला विक्रेता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed