{"_id":"7552ad20303286e3ee3e3c1995eb1b05","slug":"chc-by-dg-health-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजी हेल्थ ने किया सीएचसी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजी हेल्थ ने किया सीएचसी का निरीक्षण
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य महानिदेशक डा. जीएस जोशी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डीडीहाट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि डीडीहाट अस्पताल में एक सप्ताह के भीतर दो महिला डाक्टरों की नियुक्ति कर दी जाएगी। माह के अंत तक एक अन्य डाक्टर अस्पताल को दिया जाएगा।
बुधवार को यहां पहुंचे डीडी हेल्थ डा. जोशी ने सीएचसी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थाई लैब तकनीशियन नियुक्त कर दिया गया है। अस्पताल में कार्यरत डाट्स तकनीशियन पैथालाजी का काम भी देखेंगे। उन्होंने कहा कि एक्सरे तकनीशियन की नियुक्ति का मामला शासन स्तर पर लंबित है। नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने डीजी से मुलाकात कर कहा कि अस्पताल में 2006 से डाक्टरों की कमी बनी हुई है। महानिदेशक ने कहा कि वर्तमान में 400 से अधिक डाक्टर मिल गए हैं, इस माह 350 डाक्टर और मिलेंगे।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीके श्रीवास्तव को प्रबंधन समिति के माध्यम से अस्पताल में आवश्यक सामग्री खरीदने के कहा। निरीक्षण में अस्पताल के डा. बीएस मेहरा, यूथ सोसायटी अध्यक्ष संजू पंत, लोकेश भड़, सभासद भूपेश टम्टा आदि मौजूद थे।