फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   chaupakhya mele mein hajaaron logon ne liya chaumoo devata ka aasheervaad

चौपख्या मेले में हजारों लोगों ने लिया चौमू देवता का आशीर्वाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
chaupakhya mele mein hajaaron logon ne liya chaumoo devata ka aasheervaad
पिथौरागढ़ के चौपखिया मेले में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते अवतरित देव डांगर। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
सौन पट्टी का प्रसिद्ध चौपख्या मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया है। मेले में करीब 25 हजार से अधिक लोगों ने चौमू देवता का आशीर्वाद लिया। पड़ोसी देश नेपाल से भी लोग पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे। शांति व्यवस्था के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लॉक के रियासी ग्रामसभा में लगने वाले चौपख्या मेले में सोमवार सुबह से ही लोग मंदिर में पूजा करने के पहुंचने लगे। मंदिर के आचार्य रमेश चंद्र पुनेठा ने बताया प्राचीन काल में यहां से सात ऋषि तीर्थ यात्रा के लिए निकले। एक जगह गाय मरने पर उनमें से एक ने उसकी अंत्येष्टि की। तब से अंत्येष्टि करने वाले ऋषि का तिरस्कार किया जाने लगा। तभी से पंचेश्वर, चमदयौल, धामीकूड़ा, चौपख्या, नेपाल, गुमदेश और एक अन्य स्थान को चैमूदेवता (शिव) के रुप में पूजा जाता है।
विज्ञापन

उन्हीं में से चौपख्या मंदिर के चार मुंह जो चार खामों में टिके हैं पूजा की जाती है। यह मंदिर देवदार के पेड़ों के बीच रमणीक स्थल में है। मंदिर के अंदर जलाशय भी है। जहां से ठंडे में गरम और गर्मियों में ठंडा पानी आता है। मंदिर में तल्ली रियांसी, मड़ेगांव, चौपख्या, झौलाखेत, लांगड़ी और मल्ली रियासी के खड़ायत लोग ही कर्ताधर्ता होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में कभी एक तो कभी दो डोले निकलते हैं। इस बार तल्ली रियांसी से ही डोला आया। डंगरिया त्रिलोक सिंह खड़ायत ने चॅवर हिलाते हुए भक्तों को अन्न-धन का आशीर्वाद दिया। मंदिर में नवरात्र में नौ दिन जागरण के बाद नवमी के दिन मेला लगता है। सुरक्षा व्यवस्था के लिये एसपी रामचंद राजगुरु खुद मौजूद रहे। मेले में पूर्व विधायक मयूख महर, कुंडल महर, नरेंद्र सौन मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खड़ायत, टाईगर खड़ायत, कमलेश खड़ायत, कैलाश खड़ायत, श्याम सिंह, भुवन जोशी, केशव दत्त जोशी, गोविंद सिंह समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed