{"_id":"637e5755dd98fa43d6442136","slug":"chaska-xi-dhpolsera-s-team-reached-semi-finals-pithoragarh-news-hld4829659116","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चस्का इलेवन, धपोलसेरा की टीम सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चस्का इलेवन, धपोलसेरा की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
विज्ञापन
बेड़ीनाग में वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। स्व. मदन पंत एवं राहुल खम्पा की स्मृति में चल रही शिव शक्ति वॉलीबाल प्रतियोगिता में चस्का इलेवन, धपोलसेरा की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। चस्का इलेवन ने जीआईसी बेड़ीनाग और धपोलसेरा ने नागदेव इलेवन बी को हराया।
शिव शक्ति क्लब बेड़ीनाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन नॉकआउट और क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। मैचों का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच चौड़मन्या और जीआईसी बेड़ीनाग के बीच हुआ जिसमें जीआईसी बेड़ीनाग ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच नागदेव क्लब ए और चनकाना के बीच हुआ जिसमें नागदेव क्लब ए ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच चस्का इलेवन और जीआईसी बेड़ीनाग के बीच हुआ जिसमें चस्का इलेवन ने सीधे सेटों में 2-0 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरा क्वार्टर फाइनल नागदेव इलेवन बी और धपोलसेरा के बीच हुआ। तीन सेट तक चले मुकाबले में धपोलसेरा ने 17-25, 25-18 और 15-9 के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा मंडल नगर अध्यक्ष दीपक धानिक, क्लब अध्यक्ष ललित पंत, सचिव राजेश रावत, उपाध्यक्ष ललित पंत, डीएल शाह, ब्लॉक कोआर्डिनेटर राजकुमार शाह, मुकेश धानिक, अंशुल डांगी, विशाल पंत आदि मौजूद थे। संवाद