फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Change thinking, equality rally reached Lao Sanrathy

सोच बदलो, समानता लाओ रैली पहुंची सैंणरांथी

Mon, 07 Nov 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 07 Nov 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
Change thinking, equality rally reached Lao Sanrathy
मुनस्यारी में प्रदर्शन करते शिल्पी समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

सोच बदलो, समानता लाओ रैली सोमवार को सैंणरांथी और बेड़ूमहर गांव पहुंच गई। सीमांत शिल्पी विकास समिति की ओर से आयोजित रैली के दौरान शिल्पी समाज की सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी और सामाजिक असमानता पर गुस्सा जताया गया। रैली में शामिल लोगों ने प्रदर्शन किया। साथ ही एलान किया कि विधानसभा चुनाव में धारचूला सीट पर शिल्पी समाज अपना दावेदार मैदान में उतारेगा।

विज्ञापन


शिल्पी समाज के अध्यक्ष डॉ. दुर्गाप्रसाद ने कहा कि राजनैतिक दलों ने शिल्पी समाज को सिर्फ अपना वोट बैंक मान रखा है। इसके बावजूद इनके उत्थान के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता। शिल्पी समाज के लोग बेरोजगारी, गरीबी, उत्पीड़न की मार सह रहे हैं। अब राजनैतिक दलों को सबक सिखाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में धारचूला सीट से अपना दावेदार खड़ा करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


लोगों से अपील की गई कि वह समाज में फैली कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए आगे आएं और कोशिश की जाए कि किसी राजनैतिक दल की कठपुतली न बनें। वहां कृष्ण कुमार, राजेंद्र कुमार, पूरन राम, प्रह्लाद राम, भगवान राम, लक्ष्मण राम आदि थे। शिल्पी विकास समिति के पदाधिकारियों ने पूरे धारचूला विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क शुरू कर दिया है। उनकी सक्रियता से राष्ट्रीय राजनैतिक दलों की बेचैनी बढ़ने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed