फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Change the name of the 17 polling stations in Pithoragarh district

पिथौरागढ़ जिले में 17 मतदान केंद्रों के नाम बदले

Sun, 22 Jan 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 22 Jan 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Change the name of the 17 polling stations in Pithoragarh district
मतदान केंद्र - फोटो : अमर उजाला

जिले की चारों विधानसभा सीटों पर 17 मतदान केंद्रों के नाम बदल दिए गए हैं। विद्यालयों के उच्चीकरण होने के कारण उनका नाम बदलने और कुछ भवनों के जीर्ण-शीर्ण होने के कारण यह परिवर्तन किया गया है। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदान केंद्रों का नाम बदलने संबंधी आदेश प्राप्त हो गया है। मतदान के दिन इन केंद्रों का नया नाम ही अंकित होगा।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि धारचूला विधानसभा क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसबगड़ में स्थित मतदान केंद्र इस बार जीआईसी बांसबगड़ में होगा। पिछली बार पंचायतघर नाबी में जो मतदान केंद्र था, वह इस बार प्राथमिक विद्यालय नाबी में होगा। डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में जीआईसी डीडीहाट स्थित मतदान केंद्र अब इसी भवन के पूर्वी भाग में बनेगा। राजकीय जूनियर हाईस्कूल धाराकौली का मतदान केंद्र इस बार राजकीय हाईस्कूल धाराकौली में बनेगा। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय मेलती का मतदान केंद्र मेलती भांतड़ में, प्राथमिक विद्यालय चिटगालगांव का राजकीय हाईस्कूल चिटगालगांव में, जीआईसी अस्कोट का आईटीआई अस्कोट के पूर्वी भाग में, प्राथमिक विद्यालय बज्यानी का प्राथमिक विद्यालय बजानी में, प्राथमिक विद्यालय चौसाल का जूनियर हाईस्कूल चौसाल में, जूनियर हाईस्कूल नैनीपातल का कन्या जूनियर हाईस्कूल नैनीपातल में, जूनियर हाईस्कूल भूलगांव का पूर्व माध्यमिक विद्यालय भूलगांव में, जीआईसी मूनाकोट का जीआईसी पीपलकोट में बनाया जाएगा।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजकीय हाईस्कूल विषाड़ का मतदान केंद्र इस बार कन्या जूनियर हाईस्कूल विषाड़ में, प्राथमिक विद्यालय कासनी में दो मतदान केंद्र बनेंगे। इसमें क्रम संख्या एक से 850 तक एक केंद्र में और 851 से अंत तक के मतदाता दूसरे केंद्र में वोट डालेंगे। प्राथमिक विद्यालय भड़कटिया में भी दो मतदान केंद्र होंगे। प्रथम केंद्र में एक से 1200 तक, दूसरे केंद्र में 1201 से अंत तक के मतदाता वोट डालेंगे। जीआईसी चिंगरी का मतदान केंद्र अब जीआईसी सल्लाचिंगरी में होगा। गंगोलीहाट में प्राथमिक विद्यालय काकड़पानी का मतदान केंद्र जूनियर हाईस्कूल काकड़पानी में बनाया जाएगा। इस बार के चुनाव में इसी के अनुसार व्यवस्थाएं की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed