{"_id":"6ad26b3ea4f2f16a76026279","slug":"champawat-receives-a-childrens-park-worth-rs-122-crore-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-145681-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चंपावत को मिली 1.22 करोड़ रुपये के चिल्ड्रन पार्क की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चंपावत को मिली 1.22 करोड़ रुपये के चिल्ड्रन पार्क की सौगात
Fri, 16 Oct 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत चंपावत नगर के बालेश्वर वार्ड में बच्चों और नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। यहां करीब 10 नाली भूमि पर एक करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक चिल्ड्रन पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस पार्क के बनने से नगरवासियों को सैर-सपाटे, मनोरंजन और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों के लिए एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा।
प्रस्तावित पार्क में बच्चों के खेलने-कूदने और मनोरंजन के लिए अत्याधुनिक विभिन्न सुविधाएँ विकसित की जाएंगी जिससे उन्हें एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिल सकेगा। इस परियोजना से नगर में हरित क्षेत्र का विस्तार भी होगा जो बच्चों के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।
पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडे ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नगर क्षेत्रों में जनसुविधाओं का निरंतर विस्तार कर रही है। यह चिल्ड्रन पार्क बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ शहर में सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।