फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Central parking will remain for 12 hours in Dharchula city

Pithoragarh News: धारचूला नगर में 12 घंटे रहेगी सेंट्रल पार्किंग

Fri, 15 Nov 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 15 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Central parking will remain for 12 hours in Dharchula city
धारचूला में व्यापारियों और टैक्सी संचालकों के साथ बैठक करते कोतवाल विजेंद्र शाह। संवाद
धारचूला(पिथौरागढ़)। नगर में हर दिन 12 घंटे सेंट्रल पार्किंग रहेगी। पुलिस ने जाम की समस्या से निपटने के लिए यह निर्णय लिया है। पुलिस के मुताबिक नो पार्किंग में जोन में खड़े वाहनों का चालान होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाल विजेंद्र शाह ने जाम की समस्या से निपटने को लेकर व्यापारियों, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और टैक्सी चालकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नगर में वाहनों का दबाव बढ़ने से आए दिन जाम लग रहा है। सड़कों के किनारे अतिक्रमण जाम का कारण बन रहा है। ऐसे में इस समस्या का हल निकालने के लिए सुबह छह से शाम छह बजे तक सेंट्रल पार्किंग की व्यवस्था लागू की गई है। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर चालान होगा। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। सभी लोगों ने पुलिस के इस निर्णय का स्वागत किया। बैठक में छिपलाकेदार टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष केशर सिंह धामी, व्यास टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रवेश नबियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, ईओ नगर पालिका सौरभ त्रिपाठी, एसआई प्रदीप कुमार, मेघा शर्मा, कौशल, प्रकाश गुंज्याल सहित कई लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed