{"_id":"68b72d425447bea4e601670f","slug":"celebrated-the-foundation-day-of-11th-corps-ssb-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-132003-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 11वीं वाहिनी एसएसबी का स्थापना दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 11वीं वाहिनी एसएसबी का स्थापना दिवस मनाया
Tue, 02 Sep 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। 11वीं वाहिनी एसएसबी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कमांडेंट डॉ. अतुल कुमार राय ने जवानों और अधिकारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। असोम के जवानों ने बीहू जबकि उत्तराखंड के जवानों ने छोलिया नृत्य प्रस्तुत कर संस्कृति के रंग बिखेरे। इस दौरान बच्चों की चम्मच, जलेबी दौड़ जबकि बल कर्मियों की सुई-धागा प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन