फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Celebrated the birth anniversary of freedom fighter Hari Dutt Pant

Pithoragarh News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरि दत्त पंत की जयंती मनाई

Fri, 15 Dec 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 15 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of freedom fighter Hari Dutt Pant
थल के राजकीय इंटर कालेज में स्वतंत्रता सेनानी हरि दत्त पंत की जयंती मनाते लोग। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के कमद गांव के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरि दत्त पंत की 124 वीं जयंती इंटर कालेज में धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

उनके पुत्र जो इसी स्कूल से प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त हुए कृष्ण गोपाल पंत ने अपने पिता की जीवनी पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य शांति जोशी, महादेव सेना के अध्यक्ष गोविंद भट्ट और केंद्रीय विद्यालय के पीटीआई मनोज क्वीरियाल ने छात्रों को उनके आदर्शों पर चलने की शिक्षा दी। इस मौके पर लेजम निवासी इफ्को के बोर्ड सदस्य केवलानंद जोशी ने आगामी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान के साथ सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले एक छात्र को उनकी माता कलावती जोशी की स्मृति और इंटर की बोर्ड परीक्षा में प्रथम आने के साथ सर्वोच्च अंक लाने वाले मेधावी छात्र को पिता हीराबल्लभ जोशी की स्मृति में पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार हर साल देने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व प्रधान अशोक चंद, स्वतंत्रता सेनानी की बहु वंदना पंत, अध्यापक डीके भट्ट, लालू राम राजन, पूरन चंद, जीवन लाल, पूजा पोखरिया, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख दीप शिखा निर्मला मेहता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed