{"_id":"64f8b63cc95685c64f0b4a87","slug":"case-registered-against-150-people-for-blocking-the-wheel-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-4206-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चक्का जाम करने के मामले में 150 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चक्का जाम करने के मामले में 150 लोगों पर केस दर्ज
Wed, 06 Sep 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 06 Sep 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीएचसी की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग के लिए मंगलवार को लोगों की ओर से किए गए चक्का जाम के मामले में पुलिस ने 150 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के लिए लोगों मंगलवार को चक्का जाम किया था। इस दौरान टायर जलाने से रोकने के दौरान एक सिपाही के हाथ भी जल गए थे। इसके अलावा सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने राजेंद्र बोरा, गिरधर बोरा, चंचल चौहान, हिमांशु चुफाल, राजू बोरा सहित 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 186, 341, 285, 504 के तहत केस दर्ज किया है।
इधर पुलिस ने हाटथर्प निवासी लवि कफलिया को अस्पताल गेट पर धरना देने के बाद हिरासत में लेकर धारा 151 में तहत एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष हिमांशु पंत ने पुलिस लाइन से 50 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती मुख्य चौराहों पर कर दी है।
विज्ञापन
डीडीहाट में 22वें दिन भी जारी रहा धरना
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीएचसी में चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की मांग के लिए धरना-प्रदर्शन 22वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को चिल्ड्रन पार्क में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हिमांशु चुफाल, आम आदमी पार्टी के तहसील संयोजक दीवान सिंह मेहता और सुजाता देवी धरने पर बैठे।
वक्ताओं ने कहा कि जल्द समस्या नहीं सुलझी तो व्यापार संघ समेत तमाम संगठन मिलकर डीडीहाट बंद करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। सर्वदलीय समिति के संयोजक राजेंद्र बोरा ने आरोप लगाया कि सरकार इस आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भंडारी ने क्षेत्रीय विधायक पर सीएचसी की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इधर सर्वदलीय समिति के पदाधिकारियों ने एसडीएम से मिलकर धरना स्थल बदलने की मांग की। संवाद
विधायक के नेतृत्व में सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीएचसी में चिकित्सकों की नियुक्ति, डिजिटल एक्सरे समेत अन्य मांगाें के लिए प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सीएम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मिला। विधायक ने बताया कि बहुत जल्दी ही सीएचसी में डिजिटल एक्सरे और नए वार्ड के निर्माण की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। डिजिटल एक्सरे जल्द से जल्द लगेगा। सीएचसी के उच्चीकरण की कार्यवाही भी की जाएगी। संवाद