{"_id":"64f76a6af22af5c2af086122","slug":"case-of-theft-in-pithauragarh-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-4139-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: घर में हुई चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: घर में हुई चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
Tue, 05 Sep 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सरस्वती विहार कॉलोनी में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को पकड़ा है जिनमें चार नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार नाबालिगों को भी संरक्षण में ले लिया।
सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह खोलिया ने 31 अगस्त को पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा था कि वह 30 अगस्त को गांव गए थे। इस बीच चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर 18,300 की नकदी, एक मंगलसूत्र और दो अंगूठियां चोरी कर लीं। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज की। पुलिस टीम ने जांच के बाद मल्ला बाजार मदकोट निवासी आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ प्रदीप सिंह, लिंठ्यूड़ा निवासी गौरव कुमार और घंटाकरण निवासी बादल आर्या को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के साथी चार किशोरों को भी संरक्षण में लिया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ चंचल शर्मा, थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे, वरिष्ठ एसआई मदन सिंह बिष्ट, शंकर सिंह रावत, बसंत पंत, प्रियंका मौनी सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
चोरी करने से पहले घर में किराये पर लिया था कमरा
पिथौरागढ़। चोरों ने घटना से पहले उसी मकान में किराये पर कमरा लिया और एक गद्दा, रजाई डालकर मकान मालिक से बाद में आने की बात कही। मकान मालिक और उनके परिवार के गांव जाने के बाद 31 अगस्त की रात तीन बालिग और चार नाबालिगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
धोखाधड़ी करने वाले को थमाया नोटिस
पिथौरागढ़। नौकरी दिलाने के नाम पर 61,000 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले को पुलिस ने चंडीगढ़ जाकर नोटिस दिया। गैना निवासी विशन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि चंडीगढ़ में नौकरी लगाने के नाम पर उनसे 61,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा-420 में मुकदमा दर्ज किया। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने मंगल राम निवासी रजौली पोस्ट बराड़ा जिला अंबाला हरियाणा को हाल बुड़ैल थाना साउथ सेक्टर-34 चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे धारा-41(क) सीआरपीसी का नोटिस दिया।