फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Case filed against 70-80 people including MLA Harish Dhami in Disaster Management Act

विधायक हरीश धामी समेत 70-80 लोगों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम में मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 70-80 people including MLA Harish Dhami in Disaster Management Act
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कोविड-19 गाइडलाइन और विधानसभा चुनाव को लेकर लगी धारा-144 और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर राजनीतिक जनसभा आयोजित करने पर मुनस्यारी पुलिस ने धारचूला विधायक हरीश धामी समेत 70 से 80 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। इससे पूर्व पिथौरागढ़ में बैठक करने पर कांग्रेस और थल में जनसभा करने पर भाजपाइयों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मुनस्यारी पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि मुनस्यारी क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के 22 गांवों के कार्यकर्ताओं व बूथ एजेंट बैठक और घर-घर प्रचार प्रसार कर कोरोना गाइडलाइन और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन कर रहे हैं। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश के बाद प्रभारी निरीक्षक श्याम लाल विश्वकर्मा ने मय पुलिस टीम के साथ मामले की जांच की। जांच में सूचना के सही मिलने पर आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर थाना मुनस्यारी में विधायक धारचूला हरीश धामी और 70-80 अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा-51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम, 188 भादवि में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस बैठक में मौजूद अन्य लोगों को भी चिह्नित कर रही है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने लोगों से कोविड नियम और धारा-144 का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed