{"_id":"6ac1496aa56fef1d1e009131","slug":"car-veers-off-the-road-three-teachers-have-a-narrow-escape-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-147532-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सड़क से नीचे उतरी कार, तीन शिक्षक बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सड़क से नीचे उतरी कार, तीन शिक्षक बाल-बाल बचे
Sat, 03 Oct 2026 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर जा रहे शिक्षकों की कार शनिवार को सड़क से नीचे उतर गई। संयोग से तीनों शिक्षक बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार वड्डा की ओर से मडेगांव होते हुए कमलेश्वर इंटर कॉलेज जा रही कार को शिक्षक अर्जुन सिंह धौनी चला रहे थे।
विद्यालय से करीब तीन किलोमीटर पहले बडारी गांव के पास चढ़ाई पर कार अनियंत्रित होकर पीछे की ओर आ गई और सड़क से खाई की तरफ उतर गई। संयोग से कारण खाई में गिरने से बच गई। ऐसे में अर्जुन सिंह धौनी के साथ दो शिक्षिकाएं जया बिष्ट और भावना जोशी सुरक्षित बच गईं। हादसे में तीनों शिाक्षकों को मामूली चोटें आई हैं।