फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Car falls into ditch, driver missing

Pithoragarh News: कार खाई में गिरी, चालक लापता

Mon, 06 Oct 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 06 Oct 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch, driver missing
हल्द्वानी से यात्रियों को लेकर धारचूला छोड़ने के बाद मुनस्यारी लौट रहा था चालक
विज्ञापन

जौलजीबी और ढुंगातोली के पास हुई दुर्घटना, देर रात तक जारी थी खोजबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारचूला। धारचूला में सवारियों को छोड़कर मुनस्यारी जा रही स्कार्पियो कार खाई में गिर गई। घटना में कार चालक लापता है। खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
जानकारी के अनुसार, मुनस्यारी के पातों क्षेत्र निवासी प्रदीप दरियाल (26) स्कार्पियो कार (यूके 04 टीबी 6174) से हल्द्वानी से बुकिंग में यात्रियों को लेकर धारचूला आया था। हल्द्वानी से बीते रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे चलकर वह रात में धारचूला पहुंचा। धारचूला में यात्रियों को छोड़कर प्रदीप रात में ही अपने घर मुनस्यारी के लिए निकला।
विज्ञापन

इस दौरान देर रात 12 से एक बजे के बीच धारचूला-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर जौलजीबी और ढुंगातोली के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। घर न पहुंचने पर परिजनों ने सोमवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने प्रदीप की खोजबीन शुरू की। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार तो मिली लेकिन प्रदीप का कुछ पता नहीं चला। पुलिस देर रात तक उसकी खोजबीन में जुटी रही। सीओ केएस रावत ने कहा कि चालक की खोजबीन जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed