फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Car driver's ex-soldier killed with groom's car

बेड़ीनाग में दूल्हे की कार चालक पूर्व फौजी की हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Car driver's ex-soldier killed with groom's car
शमशेर सिंह, फाइल फोटो। - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग के चाक गांव से दूल्हे की बरात लेकर गए पूर्व फौजी कार चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शाम को लापता हुए कार चालक का शव दूसरे दिन खाई में पड़ा मिला। पूर्व फौजी के बेटे ने हत्या की आशंका जताते हुए राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला एक सप्ताह पुराना है।
विज्ञापन

वाल गांव निवासी मनोज सिंह राठौर ने बताया कि 14 फरवरी को चाक गांव से एक बरात पोखरी गांव गई थी। बरात में पूर्व सैनिक शमशेर सिंह राठौर पुत्र स्व. जोगा सिंह राठौर की कार बुक थी। शमशेर सिंह 14 फरवरी की सुबह 6 बजे अपनी कार लेकर अपने घर ग्वाल से ग्राम चाक के लिए निकल गए। वहां से बरात के साथ कार में दूल्हे को लेकर गए। तहरीर में कहा है कि बरात दुल्हन के घर पहुंचने के बाद शमशेर सिंह सड़क पर अपनी कार में आराम कर रहा था। एक अन्य चालक उसे बुलाकर बरात में ले गया, जहां पर वह नाच गाने में शामिल हुए।
विज्ञापन

इसके बाद शमशेर सिंह का कोई सुराग नहीं लगा। शमशेर सिंह के लापता होने के बाद दूल्हा-दुल्हन दूसरे वाहन से लौट गए। मृतक के बेटे मनोज सिंह राठौर का कहना है कि रात 8.30 बजे ग्वाल निवासी एक चालक दयाल सिंह ने उन्हें शमशेर सिंह की गाड़ी बरात के साथ वापस नहीं आने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 फरवरी की सुबह खोजबीन करने पर शमशेर सिंह का शव खाई में पड़ा मिला। मृतक के सिर और मुंह से खून बह रहा था। मृतक के पुत्र ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच करने की मांग की है। राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। -डेविड मर्तोलिया, राजस्व उपनिरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed