फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Car collapses, four people die

कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत

Sun, 16 Jul 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Sun, 16 Jul 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Car collapses, four people die
मुनस्यारी के निकट कालामुनि में खाई में गिरी हुई कार - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ से मुनस्यारी लौट रही एक कार शनिवार रात करीब दस बजे कालामुनि और बेटुलीधार के बीच 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना में चार लोगों की मौत हो गई और चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी प्रशासन को सुबह 3.55 बजे मिल पाई, क्योंकि घटनास्थल पर संचार नेटवर्क नहीं था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने शव बड़ी मुश्किल से खाई से बाहर निकाले। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि रात के समय वाहन संचालन पर रोक के बावजूद वाहन चलने देने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नया बस्ती निवासी कार चालक गणेश राम अपनी मां देबुली देवी के पैर पर प्लास्टर चढ़ाने के बाद अपरान्ह करीब पांच बजे पिथौरागढ़ से कार (यूके 05 सीए-2252) से मुनस्यारी के लिए निकला। कार में गांव के कुछ और लोग भी बैठ गए। रात दस बजे यह लोग कालामुनि और बेटुलीधार के बीच में पहुंचे। उस समय इलाके में घना कोहरा था। संकरी सड़क पर कार पलटकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में नया बस्ती निवासी देबुली देवी (55) पत्नी कालू राम, मंजू देवी (40) पत्नी सोबन राम, प्रेम राम (55) पुत्र शेर राम, लक्ष्मण सिंह नित्वाल (60) पुत्र किशन सिंह की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल चालक गणेश राम (27) और जनक राम (17) रात में किसी तरह खाई से मुख्य सड़क पर पहुंचे और दो किलोमीटर दूर खोला नामक जगह पर उनको बकरी वाले मिल गए।
विज्ञापन


उनकी मदद से यह दोनों कालामुनि मंदिर पहुंचे और वहीं से 108 आपात वाहन तथा पुलिस को सूचना दी। प्रशासन तक इस घटना की सूचना सुबह करीब 3.55 बजे पहुंच पाई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम विवेक प्रकाश, थाना प्रभारी रोहतास सागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रविवार सुबह पांच बजे खाई से शवों को निकालने का काम शुरू हो पाया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि कुछ शव नाले में चले गए थे। यदि रात में नाले का प्रवाह बढ़ता तो शव बह जाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शवों का पोस्टमार्टम मुनस्यारी में हुआ
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। दुर्घटना में मरे चारों लोगों के शवों का पोस्टमार्टम अपरान्ह करीब तीन बजे मुनस्यारी में ही किया गया। जिलाधिकारी सी रविशंकर के आदेश पर पिथौरागढ़ से डॉक्टरों की टीम मुनस्यारी पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद सभी शव परिजनों को सौंप दिए और शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।


मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दुख
मुनस्यारी। कार हादसे में चार लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गहरा दुख जताया। जिलाधिकारी सी रविशंकर को निर्देश दिए कि घायलों को समुचित इलाज दिया जाए। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायक विशन सिंह चुफाल, भाजपा नेता जगत मर्तोलिया, मल्लाजोहार विकास समिति के अध्यक्ष राम सिंह धर्मशक्तू, मोहन सिंह दोसाद, गोकर्ण मर्तोलिया, कांग्रेस नेता तारा पांगती, हीरा सिंह चिराल, दीवानी राम, प्रेम राम आदि ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed