{"_id":"68d02e12ee6924c47a0dae7a","slug":"candle-march-held-to-get-justice-for-ladli-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-132770-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: लाडली को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: लाडली को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च
Sun, 21 Sep 2025 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
आठगांव शिलिंग में हाथों में पंपलेट थामकर लाडली को न्याय दिलाने की मांग करते लोग। स्रोत:ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। लाडली को न्याय दिलाने की मांग पर जिले में जगह-जगह कैंडल मार्च निकाला गया और प्रदर्शन हुआ। दौला में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने कैंडल मार्च निकाला। आठगांव शिलिंग, सतगढ़, मझेड़ा सहित अन्य स्थानों पर रैली निकालकर लोगों ने लाडली से दरिंदगी करने वाले को फांसी देने की मांग की।
हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में छह साल की लाडली के साथ दरिंदगी करने वाले दोषी को सुप्रीम कोर्ट के बरी करने के बाद पूरे जिले में आक्रोश है। बीते शनिवार देर रात दौला में कांग्रेस की नगर अध्यक्ष भावना नगरकोटी के नेतृत्व में महिलाओं और युवाओं के साथ ही विभिन्न संगठनों के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार की कमजोर पैरवी के चलते लाडली को न्याय नहीं मिल सका है। वहीं, दवा प्रतिनिधियों ने नगर में जुलूस निकालते हुए सरकार से लाडली के मामले में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मांग की। आठगांव शिलिंग, बीसाबजेड़, सतगढ़, मझेड़ा में भी ग्रामीणों ने आक्रोश रैली निकाली। वक्ताओं ने कहा कि लाडली से दरिंदगी करने वाले को बरी करना गलत है। इसके पीछे सरकार जिम्मेदार है। अब लाडली को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी सरकार की है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि लाडली को न्याय नहीं मिला तो सरकार को इसकी कीमत चुकानी होगी। सिर्फ झूठे आश्वासनों से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन
--
पारदर्शी प्रणाली से नियुक्त होने चाहिए सरकारी वकील
मुनस्यारी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर पारदर्शी प्रणाली से सरकारी वकील नियुक्त करने की मांग की। उन्होंने वादकारी को अपना निजी वकील रखने का कानूनी अधिकार देने की भी मांग की है। संवाद
--
झूलाघाट में महिलाओं ने रैली निकाली, लाडली के लिए मांगा न्याय
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। लाडली के साथ दरिंदगी और हत्या के आरोपी के सुप्रीम कोर्ट से बरी होने के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। झूलाघाट में रविवार को लाडली के दोषी को फांसी दो के नारे लगाते हुए क्षेत्र की महिलाओं ने कस्बे में रैली निकाली।
महिलाओं ने झूलाघाट-जौलजीबी चौराहे से मासूम लाडली के कातिल को फांसी दो के नारे लगाते हुए पुरानी बाजार के रामलीला मैदान तक रैली निकाली। इस दौरान हुई सभा में महिलाओं ने कहा कि लाडली के हत्यारे को बरी कर उस मासूम के साथ ही परिवार और पूरे सभ्य समाज के साथ नाइंसाफी हुई है। उन्होंने जल्द से जल्द अभियुक्त को फांसी देकर लाडली को न्याय दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान मजिरकांडा रेखा भट्ट, शकुंतला भट्ट, विनीता भट्ट, इंदू पंत, कविता भट्ट, हरिप्रिया भट्ट और भाजपा मंडल महामंत्री कृष्णमणी भट्ट सहित कई महिलाएं शामिल रहीं। संवाद