{"_id":"6536aa5ea07501ba410c2268","slug":"camper-falls-into-ditch-driver-dies-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-6096-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कैंपर खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कैंपर खाई में गिरा, चालक की मौत
Mon, 23 Oct 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
मृतक भूपेंद्र सिंह। फाइल फोटो
मुनस्यारी/बंगापानी। सेराघाट-टांगा मार्ग पर बोलेरो खाई में गिरने से उसमें सवार चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम करीब 7:30 बजे भूपेंद्र सिंह (32) पुत्र मोहन सिंह निवासी टांगा तहसील बंगापानी कैंपर से मदकोट से अपने घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि सेराघाट-टांगा सड़क पर ऊपर से बोल्डर गिरने से वाहन असंतुलित होकर सेरघटिया नदी में लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में भूपेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त क्षेत्र नेटवर्क विहीन होने के चलते किसी को हादसे की खबर नहीं लगी।
सोमवार सुबह जानकारी मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष बीसी मासीवाल के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को खाई से निकालकर और पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी मुनस्यारी पहुंचाया। भूपेंद्र का एक बेटा और बेटी है। वह कैंपर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह काफी मिलनसार था और ग्रामीणों के बाजार के तमाम कार्य करने में मदद करता था। उसकी मौत से परिवार सदमे में है। संवाद