फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   caltural activity in gangolihat

Pithoragarh News: ओ भिना कसिकै जानू द्वारहाट...

Wed, 06 Sep 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 06 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
caltural activity in gangolihat
गंगोलीहाट में जन्माष्टमी महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से ब्यालपाटा मैदान में तीन दिनी जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसकी पहली रात कल्याण बोरा, दीनू टम्टा, सीमा विश्वकर्मा, सुंदर बाफिला के नाम रही। पहाड़ी और फिल्मी गानों की धुन पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कहा कि समिति ने लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सराहनीय कार्य किया है। खजान गुड्डू ने समिति को हरसंभव सहयोग देने की बात कही। कलाकारों ने ओ भिना कसिकै जानू द्वारहाट समेत कई कुमाऊंनी गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। नानू बिष्ट, त्रिभुवन बिष्ट ने संचालन किया। वहां समिति के अध्यक्ष बबलू पांडे, सुरेश बिष्ट, दिनेश साह, निखिल साह, पीएल साह आदि रहे।
विज्ञापन



अंशू और मनीषा ने बनाए सबसे अच्छे ऐपण
गंगोलीहाट। महोत्सव में आयोजित ऐपण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में अंशु भंडारी, इंदु खाती, शिखा ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। कनिष्ठ वर्ग में मनीषा पाठक ने पहला, तमन्ना उप्रेती ने दूसरा, निकिता उप्रेती ने तीसरा स्थान पाया। मेहंदी प्रतियोगिता में लक्षिता उप्रेती, संगीता, कामाक्षी साह प्रियांशी की जोड़ी जीती।

गंगोलीहाट में जन्माष्टमी महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत: आयोजक

गंगोलीहाट में जन्माष्टमी महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed