फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Call to be prepared for an indefinite 'pen-down' strike

Pithoragarh News: अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल के तैयार रहने की अपील

Thu, 15 Oct 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 15 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Call to be prepared for an indefinite 'pen-down' strike
पिथौरागढ़। उत्तराखंड फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन ने अपनी 12 सूत्री लंबित मांगों पर शासनादेश जारी न होने के कारण दो नवंबर से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल का एलान किया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी ने बताया कि एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष और महामंत्री ने मुख्यमंत्री को आंदोलन का नोटिस प्रेषित किया है। संगठन की 12 सूत्री मांगों में ग्रेड पे वृद्धि, पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली और सेवा नियमावली से जुड़े कई मुद्दे शामिल हैं। मिनिस्ट्रियल कर्मी लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान के लिए चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। बीते 12 अक्तूबर को देहरादून में सचिवालय घेराव भी किया गया था। हालांकि, अब तक उनकी अपेक्षित मांगों पर कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ है। लुंठी ने सभी मिनिस्ट्रियल कार्मिकों से प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन


.................................
दो नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे मिनिस्टीरियल कर्मचारी
चंपावत। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने अपनी 12 सूत्री मांगें पूरी न होने पर दो नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से एक नवंबर तक मांगों का निस्तारण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि 12 अक्तूबर को देहरादून में एक महारैली आयोजित की गई थी। इस रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा गया था। मांगों के निस्तारण के लिए एक नवंबर तक का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि तक मांगें पूरी न होने पर दो नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी। जिला महामंत्री जीवन चंद्र ओली ने बताया कि जिले की विभिन्न उपशाखाओं में कर्मचारी हड़ताल के लिए तैयार हैं। उन्होंने जोर दिया कि विभिन्न विभागों के कर्मचारी एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed