फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cake cut by MP For Happy birthday Pithauragarh

पिथौरागढ़ में धूमधाम के साथ मनाई गई जिले की 61वीं वर्षगांठ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Cake cut by MP For Happy birthday Pithauragarh
होटल संगम में सांसद अजय टम्टा ने पिथौरागढ़ जिले के जन्मदिन पर केक काटा। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले की 61वीं वर्षगांठ बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जहां समारोह आयोजित कर केक काटा गया, वहीं मूलभूत समस्याओं का आज तक निदान न होने के कारण चिंता भी जताई गई। क्षेत्रवासियों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल संबंधी समस्याओं के स्थायी निदान की पुरजोर मांग उठाई।
विज्ञापन

लंदन फोर्ट में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि 24 फरवरी 1960 को अल्मोड़ा से अलग कर सीमांत पिथौरागढ़ जिले की स्थापना हुई। वर्ष 1972 में चंपावत तहसील की 32 पट्टियों को इसमें शामिल किया। बाद में चंपावत को अलग जिला बनाया गया। कहा कि 61 वर्षों में जिले का विकास तो हुआ लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क की समस्या नहीं सुलझ सकी है।
विज्ञापन

भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इन जरूरतों का स्थायी समाधान हो। वक्ताओं ने कहा कि सीमांत जिले के लोग उच्च शिक्षा में केंद्रीय विश्वविद्यालय की आस लगाए बैठे हैं। नियमित हवाई सेवा भी महज सपना बनकर रह गई है। इस दौरान शिक्षाविद् पदमा दत्त पंत और डॉ. अशोक कुमार पंत को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी का संचालन जुगल किशोर पांडे ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, सिने कलाकार हेमंत पांडेय, डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, महेंद्र लुंठी, दिनेश गुरुरानी, दिनेश ओझा, महेश जोशी आदि रहे।

सांसद ने काटा केक
पिथौरागढ़। संगम होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले की वर्षगांठ बनाई। सांसद अजय टम्टा ने केक काटकर कार्यकर्ताओं को खिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सीमांत जिले के विकास के लिए बहुत तेजी से काम कर रही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, वरिष्ठ नेता महेंद्र लुंठी, राजेश भट्ट, लक्ष्मी भट्ट, होशियार लुंठी, कृपाल वल्दिया, महिमन कन्याल आदि रहे।

पिथौरागढ़ जिले की 61वीं वर्षगांठ पर लदन फोर्ट में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया ?

पिथौरागढ़ जिले की 61वीं वर्षगांठ पर लदन फोर्ट में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया ?- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed