फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bus service from Bankot to Haldwani, Pithoragarh closed for 12 years

Pithoragarh News: बनकोट से हल्द्वानी, पिथौरागढ़ के लिए बस सेवा 12 साल से बंद

Sun, 08 Sep 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 08 Sep 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bus service from Bankot to Haldwani, Pithoragarh closed for 12 years
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़ )। गणाई गंगोली तहसील क्षेत्र के बनकोट से हल्द्वानी और जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ के लिए बस सेवा 12 साल से बंद है। यहां के लोगों को टैक्सी से ही आवागमन करना पड़ता है।
विज्ञापन

वर्ष 1985 से बनकोट से हल्द्वानी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के लिए बस सेवा चलती थी। बसों के संचालन से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होती थी। वर्ष 2011-12 में बनकोट -हल्द्वानी और बनकोट -पिथौरागढ़ बस सेवाओं को बंद कर दिया गया। पिछले 12 साल से यहां के लोग अलग-अलग टैक्सियों से हल्द्वानी जाते हैं। लोगों को तमाम कार्यों के लिए जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ जाना होता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की दूरी यहां से 120 किलोमीटर से भी अधिक है। किसी तरह की बीमारी होने पर जांच और इलाज के लिए हल्द्वानी जाना होता है। बस सेवा नहीं होने से महंगा किराया देकर सफर करना होता है। कम आर्थिक आय वाले परिवारों की जमा पूंजी किराए में ही खर्च हो जाती है। जिला पंचायत सदस्य चंदन बाणी का कहना है कि पिथौरागढ़ डिपो को रोडवेज की 25 नई बसें मिलने वाली हैं। उन्होंने बताया कि दो बस गणाई, बनकोट क्षेत्र के लिए संचालित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। बस सेवा फिर से शुरू करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed