फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bus accident in Nepal's Patan, one dead

Pithoragarh News: नेपाल के पाटन में बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Mon, 10 Jul 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 10 Jul 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bus accident in Nepal's Patan, one dead
नेपाल के बैतड़ी पाटन नगर पालिका में दुर्घटनाग्रस्त बस। संवाद
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले के पाटन नगरपालिका में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 39 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पंचेश्वर से महेंद्रनगर के लिए 40 यात्रियों को लेकर जा रही बस मैलोली नगरपालिका सात के स्वाखनी में अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पंचेश्वर गांव पालिका छह रंतोली के उमेश भंडारी (27) की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। नेपाल बैतड़ी पुलिस के प्रहरी नायब उपनिरीक्षक प्रेम शाही ने बताया कि घायलों को डडेलधूरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed