{"_id":"5af47ea34f1c1b84098b958f","slug":"burn-two-storey-houses-with-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दोमंजिला मकान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दोमंजिला मकान जला
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
Updated Thu, 10 May 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट के रौतेला में आग से जला मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के रौतड़ा गांव में एक व्यक्ति का दोमंजिला मकान जल गया। हादसे में नकदी के साथ घर में रखा सारा सामान भी जल गया। पीड़ित परिवार ने गांव में ही किसी अन्य व्यक्ति के घर शरण ले रखी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब साढे़ छह बजे रौतेड़ा निवासी उमेद सिंह के मकान में अचानक आग लग गई। उस समय उमेद सिंह जानवरों को जंगल में चराने ले गए थे। उनकी पत्नी घास लेने गई थी। घर में कई मौजूद नहीं था। गांव के लोगों ने मकान से धुआं उठते देखा। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। अग्निकांड में 65000 की नकदी के साथ सारे प्रपत्र, घर में रखा सामान जल गया।
विज्ञापन
उमेद सिंह ने बताया कि नकदी उन्होंने अपने किसी रिश्तेदार की शादी के लिए रखी थी। राजस्व निरीक्षक भगवती प्रसाद निर्देश पर मौके पर राजस्व दल ने नुकसान का जायजा लिया। प्रधान दीपा देवी ने अग्निकांड पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है। राजस्व निरीक्षक पंत ने कहा कि प्रभावित व्यक्ति के नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। आग लगने की वजह शार्ट-सर्किट माना जा रहा है। क्योंकि बिजली की तारें पूरी तरह जली हुई थी।
विज्ञापन