{"_id":"5b1180294f1c1bac6e8b5a6f","slug":"bullets-shot-to-the-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलियों से तड़तड़ा उठा सेना का मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलियों से तड़तड़ा उठा सेना का मैदान
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सैन्य अभ्यास में फायरिंग करते सेना के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास के तीसरे दिन पिथौरागढ़ सेना मुख्यालय का मैैदान गोलियों की आवाज से तड़ातड़ा उठा। हथियारों से लैस दोनों देशों के जवानों ने शूटिंग रेंज में निशानेबाजी का प्रशिक्षण लिया। इस दौरान सैनिकों को दुश्मन को निशाना बनाने के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन
शुक्रवार को तीसरे दिन सैन्य अभ्यास की शुरुआत परेड से हुई। इसके बाद निशानेबाजी को लेकर सैन्य अधिकारियों ने जवानों को व्याख्यान दिया। इसमें जवानों को विभिन्न परिस्थितियों में अपेक्षाकृत कम समय में दुश्मन को निशाना बनाने के गुर बताए गए। व्याख्यान के बाद दोनों देशों के सैनिकों ने कॉम्बेट शूटिंग में भाग लिया। इस बीच सैनिकों ने प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच लक्ष्य पर निशाना साधा। सैनिकों की निशानेबाजी के दौरान सेना मुख्यालय का मैदान गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन
अभ्यास के दूसरे सत्र में दोनों देशों के सैनिकों ने जंगल लेन शूटिंग का अभ्यास किया। इस दौरान सैनिकों को किसी अभियान के दौरान आने वाली विभिन्न बाधाओं से निपटने के गुर सिखाए गए। उन्हें आईईडी लेन की पहचान के साथ ही विस्फोटकों की खोजबीन और निष्क्रिय करने की तकनीकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही जवानों ने रॉक क्लाइबिंग, रैपलिंग आदि का भी प्रशिक्षण लिया। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व 13 जेएंडके राइफल्स ने किया, जबकि नेपाली सेना का प्रतिनिधित्व गोरखबख्श बटालियन ने किया।
विज्ञापन
आज आतंकवाद से निपटने के गुर सीखेंगे जवान
भारत-नेपाल के संयुक्त सैन्य अभ्यास में शनिवार को आतंकवाद से निपटने के गुर सिखाए जाएंगे। इसके तहत दोनों देशों के सैनिकों को आतंकवाद निरोधी कार्रवाई का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभ्यास के तहत सैनिक आतंकवादी निरोधी अभियान में आक्रमण और बचाव के गुर सीखेंगे।