बजट : हिमनगरी में पर्यटन भरेगा नई उड़ान, ग्लेशियरों को मिलेगी नई पहचान
केंद्रीय बजट में पर्यटन को मिले प्रोत्साहन से पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी को नई पहचान मिलने और यहां के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई उड़ान मिलने की उम्मीद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले में आखिरकार केंद्रीय बजट पेश हो गया है। इसमें पर्यटन के क्षेत्र में सीमांत जिले में विश्व प्रसिद्ध हिमनगरी मुनस्यारी को नई पहचान मिलेगी और यहां के पर्यटन को नई उड़ान मिलने की उम्मीद है। नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड स्थापित होने से हिमनगरी की प्रसिद्धि बढ़ेगी तो यहां मौजूद विभिन्न ग्लेशियर भी विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी जगह बनाएंगे।
केंद्रीय बजट में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक जगहों को डिजिटल रूप से डॉक्यूमेंट करने के लिए नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड स्थापित किया जाएगा। नॉलेज ग्रिड पर्यटन स्थलों की मैपिंग करेगा जिससे जानकारी और डेस्टिनेशन प्लानिंग तक पहुंच बेहतर होगी। वहीं ट्रेनिंग कोर्स के जरिए 20 प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों पर टूरिस्ट गाइड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रेनिंग दी जाएगी।
इस योजना का लाभ सीमांत जिले को भी मिलेगा। ऐसा इसलिए कि जिले में विश्व प्रसिद्ध मुनस्यारी को योजना के तहत शामिल करने की उम्मीद बढ़ी है। यदि ऐसा हुआ तो यहां के पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी। पर्यटन कारोबारियों में भी इस बजट से काफी उम्मीद है। कारोबारियों का कहना है कि मुनस्यारी को योजना में शामिल किया गया तो निश्चित तौर पर यहां का पर्यटन कारोबार खासा उछाल मारेगा।
पर्यटक स्थलों की मैपिंग से जिले के ग्लेशियरों को मिलेगी नई पहचान
पिथौरागढ़ सीमांत जिले में मिलम, रालम, नामिक, हीरामणि सहित कई ग्लेशियर हैं। बजट के मुताबिक, पर्यटक स्थलों की मैपिंग से इन ग्लेशियरों को भी नई पहचान मिलेगी। इनकी जानकारी विश्व स्तर पर मिलेगी तो इन ग्लेशियरों में ट्रेकिंग करने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। इन ग्लेशियरों तक पहुंचने के लिए ट्रेकिंग रूट में भी सुविधाओं का विस्तार होने की उम्मीद है।
बोले पर्यटन कारोबारी
पर्यटन के क्षेत्र में बजट में प्राविधान अधिक होना सुखद है। उम्मीद है मुनस्यारी भी इस योजना में शामिल होगा। ऐसा हुआ तो यहां के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और यहां का पर्यटन बढ़ेगा। - पूरन पांडे, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन, मुनस्यारी
मुनस्यारी में सााहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस बजट में पर्यटन के क्षेत्र में कई योजनाएं शुरू हुई हैं। साहसिक पर्यटन का प्रशिक्षण लेने के लिए मुनस्यारी मुफीद है। यहां ऐसी गतिविधियां शुरू होने से पर्यटन कारोबार भी बढ़ेगा। - लक्ष्मण कुमार, प्रशिक्षक, स्नो स्कीइंग, मुनस्यारी
बजट के मुताबिक पयर्टक स्थलों की मैपिंग कर इसकी जानकारी विश्व स्तर पर पहुंचेगी। मुनस्यारी में ऐसे कई ग्लेशियर हैं जहां ट्रेकिंग के लिए पर्यटक पहुंचते हैं। यदि इन ग्लेशियरों का व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ तो इसका सीधा लाभ मुनस्यारी के साथ ही जिले और प्रदेश के पर्यटक को होगा। - राहुल कुमार, टूर ऑपरेटर, मुनस्यारी