फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bstdi Dhanteras ended in disappointment

बस्तड़ी में धनतेरस पर रही मायूसी

Sat, 29 Oct 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sat, 29 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bstdi Dhanteras ended in disappointment
दिवाली पर बस्तड़ी में इस तरह मायूस हैं आपदा पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

आपदा प्रभावित बस्तड़ी में धनतेरस की रात मायूसी थी। पिछले साल तक दिवाली के मौके पर अन्य शहरों में नौकरी करने वाले लोग जरूर गांव आते थे, लेकिन इस बार कोई भी गांव नहीं आया। इसकी मुख्य वजह यही है कि अब गांव में कोई नहीं रहता। अधिकांश मकान या तो पूरी तरह टूट गए हैं या फिर वह इतने क्षतिग्रस्त हैं कि उनमें रहने लायक स्थिति नहीं है। सभी परिवार या तो राहत कैंपों में हैं या फिर किराए के मकानों में रह रहे हैं। मूल गांव में अब कोई नहीं रहता।

विज्ञापन


बस्तड़ी निवासी दुकानदार शंकर दत्त भट्ट ने बताया कि गांव के किसी भी व्यक्ति ने धनतेरस पर खरीदारी नहीं की। खरीदारी करने के बाद सामान कहां रखा जाए यह बड़ा संकट है। उन्होंने कहा कि आपदा ने न केवल लोगों की जिंदगी को लील लिया, वरन सांस्कृतिक ताने-बाने को भी प्रभावित किया है। हर परिवार ने कोई न कोई सदस्य जरूर खोया है। वैसे भी पहाड़ पर एक परंपरा है कि यदि किसी परिवार में किसी की मृत्यु हो जाती है तो उस परिवार के लोग सालभर कोई त्यौहार नहीं मनाते। बस्तड़ी के लोगों ने तो एक साथ 21 लोगों को खोया है।
विज्ञापन


शंकर भट्ट बताते हैं कि सरकार और प्रशासन ने उनको ज्यादा दुविधा में डाल दिया था। गांव को भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील और मकानों को रहने के लिए खतरनाक घोषित तो कर दिया, लेकिन नए मकान नहीं बनाए। पूरा गांव एक जुलाई को खाली हो गया था। जानवर, कपड़े, बिस्तर एवं बचाखुचा सामान लेकर लोग सिंघाली कस्बे में आ गए। तब से किसी ने भी गांव जाने की जरूरत नहीं समझी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सिर्फ एक दीया जलेगा
बस्तड़ी का हर परिवार अपने किराए के मकान में दिवाली की रात सिर्फ एक एक दीया जलाएंगे। आतिशबाजी का कोई भी सामान किसी बच्चे ने नहीं खरीदा है। बस्तड़ी निवासी शंकर दत्त भट्ट बताते हैं कि दिवाली की रात जलने वाला दीया मृतकों की आत्मा की शांति के लिए होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव पर अब ऐसी विपदा न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed