बीएसएनएल के कार्यालय में की तालाबंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब संचार व्यवस्था को लेकर धारचूला में चरणबद्ध तरीके से चल रहे आंदोलन के तहत बृहस्पतिवार को बीएसएनल कार्यालय में तालाबंदी की गई। इसी मुद्दे को लेकर 25 अप्रैल को भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूलापुल में आवागमन ठप किया जाएगा। 26 अप्रैल को व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा बीएसएनएल के मोबाइल टावर के पास आत्मदाह करेंगे।
व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में बीएसएनएल कार्यालय पहुंचे लोगों ने जबरदस्त नारेबाजी के बीच बीएसएनएल कार्यालय में तालाबंदी की। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बीएसएनएल चीन और नेपाल की सीमा से सटे इलाके की लगातार उपेक्षा कर रहा है। कई बार आंदोलन के बाद भी नए मोबाइल टावरों को चालू नहीं किया जा रहा है।
कहा कि धारचूला में लगे मोबाइल टावर का नेटवर्क इतना बेकार है कि नगर में ही बातचीत नहीं हो पाती। धारचूला में लोग नेपाली संचार कंपनी के भरोसे हैं।
कहा कि 25 अप्रैल तक संचार सेवा बेहतर करने की दिशा में कदम नहीं उठाए जाते तो वह 26 अप्रैल को आत्मदाह करेंगे। तालाबंदी में अशोक गुंज्याल, लक्ष्मण बहादुर, मोहम्मद आजम, हाफिज खान, राजेश कुटियाल, कैलाश रावत, सभासद राजेंद्र गर्ब्याल, अरविंद कुमार शामिल थे। बलुवाकोट डिग्री कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप वर्मा, मंजू धामी, ज्योति आर्या, राजू बिष्ट, जगदीश दुग्ताल ने आंदोलन को समर्थन दिया है।