फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Broken branches of trees are becoming support to cross the drain in pithoragarh

Pithoragarh News: पेड़ों की टूटीं टहनियों के सहारे पार कर रहे नाला, यूथ कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी

Mon, 09 Sep 2024 11:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Mon, 09 Sep 2024 11:11 AM IST
सार

मुनस्यारी विकासखंड के रड़गाड़ी से तीन ग्राम सभाओं को जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों को जान हथेली पर रखकर आवागमन करना पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
Broken branches of trees are becoming support to cross the drain in pithoragarh
उफनाए नाले को इस तरह पार करने के लिए मजबूर हैं ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण

विस्तार

मुनस्यारी विकासखंड के रड़गाड़ी से तीन ग्राम सभाओं को जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों को जान हथेली पर रखकर आवागमन करना पड़ रहा है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने बताया कि रड़गाड़ी से धारखेत, डोल्मा, वल्थी और रड़गाड़ी से प्राथमिक विद्यालय राप्ती को जोड़ने वाली दो पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अब लोगों को नदी पर गिरे पेड़ों की टहनियों के सहारे जान हथेली पर रखकर आवागमन करना पड़ रहा है। इससे हादसे का खतरा है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि विकासखंड मुनस्यारी विकासखंड में आपदा प्रभावित गांवों के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें दो माह से बंद हैं।

उन्होंने बंद सड़कों को खोलने, आपदा प्रभावित गांवों का भूगर्भीय निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों का विस्थापन कर मुआवजा देने, आपदा से क्षतिग्रस्त पुलिया, पेयजल, पैदल मार्गों की मरम्मत कर आवाजाही सुचारू करने, संचार सेवा का सुधार करने, तहसील बंगापानी, मुनस्यारी और धारचूला में स्थायी तहसीलदार की नियुक्ति करने की मांग की है। उन्होंने इन मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed