फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BRO's truck unbalanced and hang on to the trench

बीआरओ का ट्रक असंतुलित होकर खाई की तरफ लटका

Mon, 17 Jul 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मदकोट (पिथौरागढ़)
अमर उजाला ब्यूरो मदकोट (पिथौरागढ़) Updated Mon, 17 Jul 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
BRO's truck unbalanced and hang on to the trench
मदकोट में खाई की तरफ लटका बीआरओ का ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
 देवीबगड़ से ट्रक पर 40 मजदूरों को भरकर भदेली को जा रहा सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का एक ट्रक  की सोमवार की सुबह आठ बजे मदकोट बाजार से 300 मीटर दूर भकुना नामक स्थान पर असंतुलित होकर सड़क के किनारे खाई की तरफ लटक गया। ट्रक में सवार सभी मजदूरों ने जान बचाने के लिए छलांग दी। छलांग लगाने के दौरान दो महिलाओं समेत तीन मजदूरों को चोट आ गई। यदि चालक गंगा सिंह ने सूझबूझ का परिचय नहीं दिया होता तो बड़ा हादसा हो जाता। घटना की जानकारी मिलते ही बीआरओ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।   
विज्ञापन

   
बताया गया है कि रोज की तरह सोमवार की सुबह देवीबगड़ स्थित कैंप से मजदूर इस ट्रक पर बैठकर भदेली की ओर रवाना हुए थे। 20 मिनट बाद ही ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई की तरफ लटक गया।  इससे ट्रक पर सवार मजदूरों में हड़कंप मच गया और ट्रक के खाई की तरफ गिरने की आशंका में सभी ने एक एक कर छलांग लगा दी। छलांग लगाते समय मजदूर तारा देवी, जानकी देवी और खीम राम को गंभीर चोट आ गई।  कुछ अन्य मजदूरों को भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई वहां पर रोड काफी खराब है। बताया जा रहा है घटना के दौरान चालक गंगा सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बड़ा हादसा होने से बचा लिया।  मदकोट-मुनस्यारी सड़क की देखरेख का काम बीआरओ के पास ही है। बीआरओ के अवर अभियंता जेपी डिमरी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस घटना से यातायात प्रभावित नहीं हुआ। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सड़क के किनारे खाई की तरफ लटके ट्रक को बाद में जेसीबी की मदद से सड़क पर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed