{"_id":"60e9f2938ebc3ef9fe5a16a5","slug":"bro-opens-tawaghat-lipulekh-kailash-mansarovar-road-for-movement-pithoragarh-news-hld4307380200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरओ ने तवाघाट लिपुलेख- कैलाश मानसरोवर सड़क आवाजाही के लिए खोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरओ ने तवाघाट लिपुलेख- कैलाश मानसरोवर सड़क आवाजाही के लिए खोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला(पिथौरागढ़)। बीआरओ ने तवाघाट-लिपुलेख-कैलाश मानसरोवर सड़क को आवाजाही के लिए खोल दिया है। इससे व्यास घाटी के सात गांव और चीन सीमा में तैनात जवानों को आवाजाही करने में राहत मिलेगी।
बीआरओ के अधिकारी ने बताया की व्यास घाटी के तवाघाट-लिपुलेख और गुंजी कुटी ज्योलीकांग सड़क फिलहाल पूरी तरह खुल चुकी है। पूर्व में तवाघाट से शांति वन और बुदि से गुंजी, गुंजी से कुटी ज्योलीकांग सड़क खोल दी थी। इसके अलावा तवाघाट से खेत तक सड़क खोल दी है। बीआरओ कनज्योति में भी बेली ब्रिज के लिए सामग्री जुटाने में लगा है। कुलागड़ में बेली ब्रिज के लिए सामग्री इकठ्ठा करना शुरू कर दिया है। सात से 10 दिनों में वैली ब्रिज बन जाने की उम्मीद जताई। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने बताया बीआरओ के कुलागड़ में बना आरसीसी पुल टूट जाने से वाहनों की आवाजाही तहसील मुख्यालय तक नहीं होने से सीमांत के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पुल न होने से व्यापार में भी असर पड़ रहा है। इसको देखते हुए थापा ने प्रशासन को ज्ञापन देकर शीघ्र बेली ब्रिज की मांग की थी।
चीन सीमा तक जाने वाली सड़क 21 दिन बाद भी नहीं खुली
धारचूला(पिथौरागढ़)। सीपीडब्ल्यूडी की सोबला ढाकर चीन सीमा वाली सड़क 21वें दिन भी नहीं खुली है। इससे तल्ला-मल्ला दारमा घाटी के लोग अभी भी 10 से 15 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं। इतने दिनों तक सड़क नहीं खुलने पर लोगों में प्रशासन और सीपीडब्ल्यूडी के खिलाफ आक्रोश है।(संवाद)