फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BRO harvests rare species of trees in Lipulekh, Gunji, Ghichlekh Bundi and Geolikang

बीआरओ ने लिपूलेख, गुंजी, छियालेख बूंदी और ज्योलिकांग में काटे दुलर्भ प्रजाति के पेड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
BRO harvests rare species of trees in Lipulekh, Gunji, Ghichlekh Bundi and Geolikang
पिथौरागढ़। धारचूला विधायक हरीश धामी ने बीआरओ पर सीमांत के दूरस्थ गांव लिपूलेख, गुंजी, छियालेख ,बूंदी,और ज्योलिकांग में दुर्लभ औषधि प्रजाति के पेड़ों को काटने का आरोप लगाया है। उन्होंने बीआरओ पर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक हरीश धामी का कहना है कि बीआरओ ने जिन दुर्लभ पेड़ों को काटा है। उसका इस्तेमाल स्थानीय लोग जड़ीबूटी बनाकर अपनी आजीविका चलाने में करते थे। उन्होंने कहा कि बीआरओ उनकी विधानसभा में बगैर अनुमति लिए पेड़ काट रहा है। पेड़ काटने के बाद बीआरओ उन कटे पेड़ों को सड़क पर छोड़ दे रहा है, जिस कारण सड़क बंद हो जा रही है। कहा कि तवाघाट- लिपूलेख सड़क के निर्माण के लिए बीआरओ ने एक भी डंपिंग जोन नहीं बनाया है। बीआरओ मन मर्जी से सड़क निर्माण के मलबे को इधर-उधर फेंक रहा है। इसका स्थानीय लोग विरोध भी कर चुके हैं। इसके बाद भी बीआरओ लोगों की नहीं सुन रहा है। उन्होंने कहा सड़क निर्माण के नाम ग्रामीणों के खेतों को खोदकर खत्म कर दिया गया है। इससे सीमांत के ग्रामीणों के सामने रोजी रोटी का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

बीआरओ के कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने की मांग
पिथौरागढ़। धारचूला विधायक हरीश धामी ने बीआरओ पर तवाघाट- लिपूलेख और मुनस्यारी- मिलम सड़क में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने गुणवत्ता की जांच और दूरस्थ गांवों के ग्रामीणों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा शीघ्र मामले की जांच नहीं की गई तो सीमांत के ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट कोट-
इन मामले में मैने चीफ सेक्रेटरी को ज्ञापन दिया है। शनिवार को राज्यपाल से मिलकर इस मामले से अवगत कराया जाएगा। - हरीश धामी, विधायक धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed