{"_id":"edbbbeaba8499ef89c674fd99c79a81b","slug":"brm-ddki-in-forest-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरम के जंगल में धधकी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरम के जंगल में धधकी आग
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
Updated Tue, 10 Feb 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
फायर सीजन अभी दूर है लेकिन जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। अस्कोट स्थित बरम के जंगल में इन दिनों आग धधक रही है। लोग इसे वन्य जीव तस्करों की करतूत मान रहे हैं। मंगलवार सुबह बरम के जंगल में आग धधकी दिखाई दी। पूरे दिन जंगल से धुआ उठता देखा गया। क्षेत्र के जंगलों में हर साल आग लगना आम बात है। वन्य जीव तस्कर जंगली जीवों के शिकार के लिए इस तरह की हरकत करते हैं। हैरानी की बात यह है हर साल होने वाली इन घटनाओं को रोकने में वन विभाग नाकाम साबित रहता है। क्योंकि उच्च क्षेत्र के इन इलाकों में जब तक वन विभाग की टीम पहुंचती है तो तस्कर अपने काम को अंजाम देकर मौके से निकल चुके होते हैं। लोगों ने वन विभाग से इस तरह की घटनाओं को रोकने की मांग की है। उधर, वन दरोगा भरत सिंह सामंत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम जंगल को रवाना हो गई है। वन रेंजर केआर टम्टा का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन