फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Break the pedestrian path connecting five villages

पांच गांवों को जोड़ने वाला पैदल रास्ता टूटा

Thu, 13 Jul 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 13 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Break the pedestrian path connecting five villages
खतरनाक हालत में पहुंचा बाटुला गांव जाने वाला रास्ता - फोटो : अमर उजाला

बारिश से देवलथल तहसील के बाटुला, काफलगैर, थानी, नैनथल, मुसगल गांवों को जोड़ने वाला पैदल रास्ता ध्वस्त हो गया है। स्कूली बच्चों के आवागमन के लिए सबसे बड़ी समस्या पैदा हो गई है। छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचाने और घर लाने के लिए परिवार के एक-एक सदस्य को जाना पड़ रहा है। इन गांवों के 15 बच्चे प्राथमिक स्कूल बाटुला में और 18 बच्चे जीआईसी रसैपाटा में पढ़ते हैं। सभी को इसी रास्ते से होकर जाना पड़ता है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान गोदावरी देवी ने कहा कि रास्ता तीन दिन पहले टूट गया था। इसकी जानकारी जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय और तहसील कार्यालय को दी गई। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि कुछ स्थानों पर रास्ता इतना खतरनाक हो गया है कि एक तरफ खड़ी चट्टान और दूसरी तरफ गहरी खाई है। यदि पांव फिसला तो गहरी खाई में गिरने का खतरा है।
विज्ञापन


बाटुला गांव के युवा समाजसेवी मनोज ज्याला ने बताया कि रास्ता श्रमदान से भी ठीक होने वाली स्थिति में नहीं है। यदि जल्दी रास्ते की मरम्मत नहीं हुई तो दुर्घटना हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed