फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   boy sleeping inside his house died after a boulder fell from a hill in pithoragarh

Pithoragarh: दीवार तोड़कर घर में घुसे बोल्डर, 11 साल के बच्चे की मौत; पूजा में शामिल होने ननिहाल आया था प्रिंस

Tue, 19 Aug 2025 05:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 19 Aug 2025 05:05 PM IST
सार

नैनीसैनी के देवत गांव में पहाड़ी से गिरे बोल्डर एक घर की दीवारों को तोड़ते हुए भीतर घुस गए। बोल्डर के नीचे दबने से बिस्तर पर सो रहे 11 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि उसकी मां सहित चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
boy sleeping inside his house died after a boulder fell from a hill in pithoragarh
पहाड़ी से बोल्डर गिरने से मकान क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के नैनीसैनी के देवत गांव में पहाड़ी से गिरे बोल्डर एक घर की दीवारों को तोड़ते हुए भीतर घुस गए। बोल्डर के नीचे दबने से बिस्तर पर सो रहे 11 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि उसकी मां सहित चार लोग घायल हो गए। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक बच्चा दिल्ली से माता-पिता के साथ पूजा में शामिल होने अपने ननिहाल आया था। घटना के समय देर रात मृतक के पिता और दोनों मामा रात में होने वाली पूजा के लिए घर से बाहर थे।

जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार की देर रात करीब 1:30 देवत गांव के ऊपर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने शुरू हो गए। करीब 300 मीटर नीचे बसे गांव में एक साथ रहने वाले रघुवीर प्रसाद और नरेश प्रसाद के मकान की दीवारों को तोड़कर बोल्डर भीतर घुस गए। भाइयों की पूजा में शामिल होने मायके आई बहन भरतपुर (दिल्ली) निवासी शालिनी (40) पत्नी सुनील और उसका बेटा पूज्य कुमार (11) उर्फ प्रिंस भीतर सो रहे थे।
विज्ञापन

तेज रफ्तार के साथ घर की दीवार तोड़ते हुए बोल्डर भीतर घुस गए और उनके नीचे दबने से प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। बोल्डर टकराते ही बिस्तर से नीचे छिटकने से शालिनी की जान बच गई। हालांकि उसे भी गंभीर चोटें आईं। बगल में लगे बिस्तर पर सो रही उसके बड़े भाई रघुवीर की पत्नी सोनिया देवी, छोटे भाई की पत्नी गीता देवी और उसके जुड़वा बेटे सात वर्षीय सत्यम और शिवम भी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस, राजस्व और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को बमुश्किल बोल्डरों के नीचे से निकाला। साथ ही चारों घायलों को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के मुताबिक चारों की हालत खतरे से बाहर है। मंगलवार सुबह सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। राजस्व विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed