{"_id":"61b0e8216ff2bd22af09f7ce","slug":"boxing-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4470280159","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार पंच से फाइनल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शानदार पंच से फाइनल में प्रवेश
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि और अन्य। संवाद न्यू?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला खेल कार्यालय की ओर से अंडर 15 अनुसूचित जनजाति बालक और अंडर 15 सामान्य बालक वर्ग की जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें समस्त विकासखंडों के 30 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में पारस कापड़ी, अनुज ऐरी, सागर सिंह, अमित सिंह नेगी, निखिल खड़ायत, सक्षम चंद और अभय लुंठी ने फाइनल में प्रवेश किया।
स्टेडियम में मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र रावत, विशिष्ट अतिथि संयुक्त सचिव उत्तराखंड बॉक्सिंग बहादुर सिंह बोहरा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में 26-28 किलो भारवर्ग में पारस कापड़ी ने अंशु भंडारी, 32-34 किलो भारवर्ग में अनुज ऐरी ने आयुष थापा, 34-36 किलो भारवर्ग में सागर सिंह ने अमन थावल, 46-48 किलो भारवर्ग में अमित सिंह नेगी ने सुमित सिंह नेगी, 52-54 किलो भारवर्ग में निखिल खड़ायत ने अभय धामी, 42-44 किलो भारवर्ग में सक्षम चंद ने मोहित सिंह और 45-48 किलो भारवर्ग में अभय लुंठी ने रिशम वल्दिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में तकनीकी ऑफिशियल्स देवी चंद, जर्नादन सिंह वल्दिया, प्रकाश जंग थापा, सुनीता मेहता, निखिल महर, अर्जुन कसन्याल, राजेंद्र सिंह भाटिया, मान सिंह खोलिया, संतोष टम्टा रहे।
इस मौके पर शमशेर सिंह सौन, डॉ. प्रियंका, गुमानी चंद, बिजेंद्र मल, इंद्रजीत सामंत, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, फार्मासिस्ट अनिल कुमार गोस्वामी, गणेश सिंह बिष्ट, दिनेश कापड़ी, सतीश कुमार, कुलदीप कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगत सिंह महरा, गौरव चंद्र जोशी, हरीश चंद, राजेंद्र सौन, किशन सिंह, दिनेश सिंह, श्री सुनील कुमार, श्री नवीन राम, श्री जगत राम, श्रीमती भावना, तनूजा कन्याल आदि रहे।